{"_id":"5e24994d8ebc3e4b0318304f","slug":"caa-s-encirclement-of-the-team-went-to-the-economic-calculation-commotion-baghpat-news-mrt464715430","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के फेर में आर्थिक गणना करने गई टीम का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के फेर में आर्थिक गणना करने गई टीम का घेराव, हंगामा
विज्ञापन
अमीनगर सराय के डौला गांव में जनगणना कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाते लोग।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए के फेर में आर्थिक गणना करने गई टीम का घेराव, हंगामा
बागपत। आर्थिक गणना करने घर-घर जा रही टीम को सीएए के फेर में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। डौला गांव में दो जगह टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ग्रामीणों ने नागरिक संशोधन कानून की टीम समझकर विरोध किया। मोबाइल तोड़ दिया और फाइल भी फाड़ने की कोशिश की। हंगामा बढ़ा तो ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गणना का कार्य रोक देना पड़ा। सुपरवाइजर ने पुलिस से सहयोग मांगा है।
डौला गांव में आर्थिक गणना का कार्य किया जा रहा है। गणना टीम के सुपरवाइजर कर्मवीर के नेतृत्व में धर्मवीर, संदीप, रवि, निशांत, सुमित, प्रियांशी, वीरप्रताप और दीपांशु ने रविवार को गांव में गणना का कार्य किया। आरोप है कि नालापार और चौक मोहल्ले के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में टीम का विरोध किया गया। लोगों का कहना था कि टीम आर्थिक गणना की नहीं बल्कि सीएए की है। कहासुनी और खींचतान के बीच गणना करने वाले अमित का मोबाइल टूट गया। इसके अलावा प्रियांशु की फाइल को फाड़ने का प्रयास किया गया। सुपरवाइजर कर्मवीर ने बताया कि पुलिस को जानकारी दी गई है। गांव में गणना के लिए पुलिस का सहयोग भी मांगा है। आर्थिक गणना कर रही टीम का विरोध किए जाने से गांव में तनाव बन गया है। गणना में लगे युवक आसपास के गांव के ही हैं। टीम का कहना है कि अगर इसी तरह विरोध चलता रहा तो गणना कैसे होगी।