{"_id":"2455957847e288541d089b577801747a","slug":"buying-affordable-grain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले लो सस्ती अरहर की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले लो सस्ती अरहर की दाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में फुटकर बाजार में दाल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पूर्ति विभाग ने अरहर की सस्ती दाल की बिक्री शुरू कराई है। हालांकि दाल का रेट राशन की दुकानों पर भी 120 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। हालांकि बाजार की अपेक्षा कम होने के चलते राशन की दुुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही।
जिलापूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि बागपत में अरहर की दाल सस्ते दामों में बिक्री कराने के लिए राशन की दुकानों पर रखवा दी गई है। बाजार में 160 से 180 रुपये प्रति किलो मिलने वाली अरहर की दाल राशन की दुकानों पर फिलहाल 120 रुपये प्रति किलो की दर से दी जा रही है।
उन्होंने बागपत के लिए फिलहाल 40 क्विंटल अरहर की दाल मंगवाई है और प्रतिदिन लगभग 10 क्विंटल दाल वितरित कराए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने शहर के सभी राशन डीलर्स को दाल उपलब्ध करा दी है। उन्होंने बताया कि बड़ौत और खेकड़ा में मंडी समिति के माध्यम से दाल वितरित कराए जाने के लिए मंडी सचिव से बात की जा रही है। दोनों शहरों में भी दाल वितरित कराई जाएगी।