{"_id":"5f9085e78ebc3e9bc73449c9","slug":"businessman-angry-on-not-disclosing-pradeep-atre-murder-case-picket-from-today-baghpat-news-mrt507246163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप आत्रे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर व्यापारी नाराज, आज से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप आत्रे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर व्यापारी नाराज, आज से धरना
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई। सर्वसम्मत्ति से तय किया गया कि बृहस्पतिवार से तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बुधवार को न्यूराम नगर कालोनी में महासभा की बैठक हुई। मेरठ मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े व्यापारियों के साथ लूटपाट हो रही है। व्यापारी वर्ग दहशतजदा है। सरेआम सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे हत्याकांड का खुलासा न होने पर आक्रोश जताया। मनु तिवारी ने कहा किलोगों में रोष पनपता जा रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनु शर्मा, रविदत्त शर्मा, राहुल शर्मा, राजीव भारद्वाज, सचिन शामिल रहे। अध्यक्षता नगराध्यक्ष रजनीश शर्मा और संचालन रविदत्त शर्मा ने किया। उधर, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे हत्याकांड का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई गई। विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, आकाश बंसल, करूण, राहुल, लोकेश, जोगेन्द्र शामिल रहे। बड़ौत केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में भी जल्द तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। सोहनपाल जैन, अशोक जैन, राममोहन गोयल, शोभित जैन, आशुतोष बंसल, मनीष जैन, दीपक जैन शामिल रहे।
पुलिस खाली हाथ, संदिग्धों से पूछताछ जारी
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे हत्याकांड में पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को पकड़ नहीं पाई है। संदिग्ध युवकों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिशें जारी है। बुधवार को भी लौहड्डा, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाडी, शबगा समेत अन्य गांव में पुलिस ने दबिशें देकर आधा दर्जन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस पूरा प्रयास कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।