फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Business worth 200 crores affected by strike in banks

बैंकों में हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 01 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Business worth 200 crores affected by strike in banks
अपनी विभिन्न मांगो को लेकर बागपत-मेरठ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक के कर्म? - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत (बागपत)। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को सरकारी बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम में पूर्ण हड़ताल रही। इससे करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। शनिवार को भी सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल रहेगी। उधर, हड़ताल के चलते बैंक ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इंडियन बैंक एंप्लायज यूनियन के साथ अन्य श्रमिक यूनियनों के आह्वान पर बड़ौत तहसील के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण बैंकों में कारोबार ठप रहा। बैंकों के समस्त कर्मचारी और अधिकारी पूर्वाह्न 11 बजें सिंडिकेट बैंक शाखा के गेट पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी 11वें समझौते, रिक्त पदों पर भर्ती करने, एनपीए लेवल कम करने तथा श्रम कानूनों में एवं श्रमिक विरोधी प्रावधान जोड़ने के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, इंडियन बैंक, विजया बैंक के समस्त कर्मचारी की बैठक हुई। इसमें यूएफबीयू के संयोजक विक्रम आर्य, हुरमेंद्र व सचिन ने बताया कि सरकार की अव्यवहारिक एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण देश की विकास दर पांच प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। उद्योग जगत भयंकर मंदी के चपेट में है। बेरोजगारी की दर भी बढ़ रही है। इन हालात में सरकार बैंकों में भर्ती नहीं कर रही है। सरकार पूरी तरह भ्रम की स्थिति में है। बैंक कर्मचारी सरकार की इन नीतियों का विरोध करते रहेंगे। इस अवसर पर नीरज, राजेश कुमार, भूपेंद्र, अधीर कुमार भारती, अभिषेक गौड़, ओमशंकर, सचिन, दीपक कुमार, मोहम्मद नवाज, मुकेश तंवार, सचिन पंवार, सन्नी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बागपत में 125 बैंक शाखाएं
बड़ौत। यूएफबीयू के संयोजक विक्रम आर्य ने बताया कि जनपद बागपत में 125 बैंक शाखाएं है। हड़ताल के चलते पूरे जनपद में करीबन 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को उठानी पड़ी दिक्कतें
बड़ौत। शुक्रवार से शुरू हुई बैंकों की हड़ताल के चलते ग्राहकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी, उन्हें बैंक से मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, एटीएम से रुपये निकालने को लेकर भी ग्राहकों को परेशानी हुई। हालांकि कुछ बैंक शाखाओं ने बृहस्पतिवार की शाम ही एटीएम में रुपये डाल दिया थे। मगर, सुबह-सुबह ही जरूरतमंद ग्राहकों ने एटीएम से रुपये निकाल लिए। जो लोग देरी से पहुंचे, उन्हें एटीएम से भी मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed