फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Business related to Sahalag will be on track if the market opens

बाजार खुले तो पटरी पर आ सकता है सहालग से जुड़ा कारोबार

Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Business related to Sahalag will be on track if the market opens
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। ऐसे में यदि एक जून से बाजार सशर्त खुल जाएं तो यह ठप पड़े कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगा। क्योंकि जून व जुलाई में सहालग के 17 शुभ मुहूर्त हैं और इनसे बाजार को काफी उम्मीदें हैं। कारोबारियों का अनुमान है कि बाजार खुलने पर अप्रैल-मई के सहालग और ईद पर हुए नुकसान की 50 फीसदी भरपाई हो सकती है। व्यापारियों का कहना है कि जुलाई में मानसून के चलते कारोबार ठंडा पड़ जाता है। इस बार अक्टूबर में शादियां नहीं होंगी। इसलिए सरकार को जून में दुकान खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए। दुकानें खुलने से बाजारों में रौनक आ जाएगी।
विज्ञापन

जून-जुलाई में शादी के मुहूर्त
जून और जुलाई में शादी के 17 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जून में 4, 5, 6, 17, 19, 22, 24, 26, 28, 30 तारीख को जबकि जुलाई में 1, 2, 7, 18, 20, 21 और 22 तारीख को लग्न है।
विज्ञापन

शादी होने से कई लोगों को मिलेगा रोजगार
वात्स्यायन विवाह मंडप संचालक राजपाल शर्मा ने कहा कि एक शादी से करीब 40-50 लोगों को रोजगार मिलता है। इनमें हलवाई, टेंट व्यापारी, फूल वाले, बैंड वाले, लाइट और साउंड वाले, वेटर आदि शामिल होते हैं। कोरोना कर्फ्यू की वजह से इन सबके कारोबार ठप हैं। यदि जून-जुलाई में छूट मिले तो राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के बाद नवरात्रि तक रहेगा सन्नाटा
संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा ने कहा कि इस बार अक्टूबर में शादियां नहीं होंगी। यदि सरकार ने कोरोना कर्फ्यू हटा दिया तो जून व जुलाई में व्यापारी सरकार की गाइडलाइन पालन करते हुए कारोबार करेंगे। इससे अप्रैल व मई की शादियों और रमजान के नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी। जुलाई के बाद तो नवरात्रि तक सन्नाटा ही रहेगा।
चल पड़ेगा सराफा कारोबार
सराफा व्यापारी संजय वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जून में बाजारों को खोल देगी तो ठप सराफा कारोबार चल पड़ेगा। जब दुकानें खुलेंगी तो खरीदार भी आएंगे। शहर में अधिकतर शादियां स्थगित हो गई हैं। इन शादियों के परिवार अब तो गहने की खरीद-फरोख्त शादी तारीख के आसपास ही करेंगे। बाजार खुलने से कारोबारियों की लाइफ रूटीन पर आ जाएगी।
पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद सकेंगे
इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी जगदीश अरोड़ा उर्फ मंगली भाई ने कहा कि बाजार खुलेगा तो खरीदार भी आएगा। भले ही यह ग्राहक शहर का न होकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का ही क्यों न हो। ग्रामीण क्षेत्र में शादियां खूब हो रही हैं। इसके लिए परिवार फ्रिज, पंखे, कूलर मिक्सी आदि घरेलू इस्तेमाल के सामान खरीदने में दिक्कतें आ रहीं हैं। बाजार खुल जाएगा तो पसंदीदा सामान खरीदने की आजादी हो जाएगी।

महिलाएं खरीदेंगी संजने-संवरने का सामान
संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री नेता संजय रूहेला ने कहा कि बाजार के खुलने पर अब सहालग के ग्राहक तो नहीं आएंगे, लेकिन जब बाजार खुलेगा तो महिलाएं सजने संवरने के सामान खरीदने आएंगी। इससे कॉस्मेटिक के व्यापारियों को अधिक मुनाफा न भी हो, कारोबार का रूटीन तो बन ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed