फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   business effected

कोरोना के वार से बाजार पर महंगाई की मार

Thu, 06 Feb 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
business effected
कोरोना के वार से बाजार पर महंगाई की मार
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस ने जिले के बाजार को झटका देना शुरू कर दिया है। अब तक 10 करोड़ का बाजार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेल-खिलौने, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और कॉस्मेटिक उत्पादों के दामों में 30 फीसदी तक उछाल आ गया है। व्यापारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, जबकि ग्राहकों की जेब ढीली होने लगी है। चीन से सामान का आयात बंद किया जा चुका है। ऐसे में दिल्ली में रखे स्टॉक के दामों में एकाएक उछाल आ गया है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार को संभलने में एक माह तक का समय लग सकता है।
खिलौने सबसे ज्यादा महंगे
खिलौने सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर दुकान चलाने वाले प्रदीप का कहना है कि चाइनीज खिलौनों के औसतन 30 फीसदी दाम बढ़ गए हैं। बच्चों के कई खिलौने तो ऐसे हैं, जिन पर दिल्ली में मनमाफिक दाम वसूले जा रहे हैं। पहले चाइनीज कार की कीमत 500 रुपये थी, उसे 700 रुपये तक में बेचा जा रहा है। डिमांड के हिसाब से ही अब दिल्ली से सामान मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ईयर फोन से लेकर पैन ड्राइव तक महंगे
कंप्यूटर का बिजनेस करने वाले पंकज भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली में स्टॉक पर दाम बढ़ा दिए गए हैं। महंगे आइटम मिलने के कारण अब ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है। ईयर फोन, पैन ड्राइव और चिप पर महंगाई की मार पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिचकारी पर महंगाई की मार
बड़ौत के व्यापारी अंकुर जैन ने बताया कि हर साल होली पर एक महीने पहले ही दिल्ली और मेरठ से सामान मंगा लिया जाता था, लेकिन इस बार सामान लाने में दिक्कत हो रही है। एडवांस माल लाने की दुकानदार हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। चीन से आने वाली पिचकारी के दामों में इजाफा हो गया है।
माल मिलना हो रहा मुश्किल
जनरल स्टोर संचालक अरविंद का कहना है कि चाइनीज आइटम के दाम बढ़ गए हैं। जो सामान पहले 120 रुपये का बिक रहा था, अब 150 रुपये तक कीमत है। दाम बढ़ने के साथ अब माल मिलना भी मुश्किल हो रहा है। थोक दुकानदारों के नखरे भी बढ़ गए हैं।
होली पर इस बार जमेगा देशी रंग
व्यापारी मुकेश शर्मा का कहना था कि होली से कई महीने पहले ही भारी मात्रा में पिचकारी सहित अन्य समान का स्टॉक कर लिया जाता था, लेकिन इस बार चाइनीज माल मिलने की उम्मीद कम लग रही है। इससे व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारी सुभाष गुप्ता व रवि पालीवाल ने बताया कि होली पर हर साल विभिन्न प्रकार की पिचकारी की डिमांड रहती थी। इस बार आवश्यकता के अनुरूप माल न आने से इसका असर पड़ेगा। लेकिन साथ ही भारतीय पिचकारी और रंगों का मार्केट कई सालों बाद बूम पर होगा।
चीन पर टिका मोबाइल का कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता संजय प्रजापति का कहना है कि चीन से आने वाले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर इस समय बाजार टिका है। चाइनीज पैन ड्राइव, ऑक्स, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल स्टैंड आदि की मार्केट में बहुत डिमांड रहती है। आयात रोक दिए जाने से आने वाले समय में और अधिक समस्या खड़ी हो जाएगी।

इस बार शादियों का खर्च बढ़ेगा
भाजपा नेत्री एवं बैंक्वेट हॉल संचालिका सोनिया चौधरी का कहना है कि महिलाओं के सजने संवरने के उत्पाद महंगे हो गए हैं। शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में शादियों का खर्च भी इस बार बढ़ेगा। इसके अलावा चाइनीज झालरों का भी सजावट में इस्तेमाल होता है।
पड़ेगी महंगाई की मार
ब्यूटी पार्लर संचालिका सुमन चौहान का कहना है कि कॉस्मेटिक उत्पाद महंगे होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में महिलाओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed