{"_id":"6637f1c91825b55aaf09a086","slug":"buses-are-not-operating-on-aminagar-sarai-binauli-route-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-112685-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अमीनगर सराय-बिनौली मार्ग पर नहीं हो रहा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अमीनगर सराय-बिनौली मार्ग पर नहीं हो रहा बसों का संचालन
Mon, 06 May 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय से बिनौली मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। जिस कारण करीब एक दर्जन गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे में देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों को डग्गामार या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने मार्ग पर बसों का संचालन कराने की मांग की है।
अमीनगर सराय से बिनोली की दूरी करीब 13 किमी है। इस मार्ग से लगभग 12 गांव के लोगों का आवागमन है। कस्बा अमीनगर सराय खरीदारी कर मुख्य केंद्र है, जिसके कारण कस्बे में रोजाना गांव के सैकड़ो लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। मार्ग पर बस का संचालन न होने के कारण लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग पर बस का संचालन कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
इन गांव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
अमीनगर सराय-बिनौली मार्ग पर बसों का संचालन न होने से बरसिया, तिलपनी, रामनगर, संजरपुर कैडवा, हजूराबाद गढ़ी, गांवड़ी, कमाला, चिरचिटा सहित लगभग 12 गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को डग्गामार वाहनों पर लटक कर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लोगों को डग्गामार वाहनों या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - महेश शर्मा, हजूराबाद गढ़ी
- कस्बा अमीनगर सराय क्षेत्र के लगभग 12 गांवों का मुख्य केंद्र है। ग्रामीण क्षेत्रों से कस्बे में रोजाना सैकड़ो लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बसों का संचालन न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। - रोहित गुर्जर, कमाला
जिले में जिन मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। वहां टीम भेजकर सर्वे कराकर बसों का संचालन कराया जाएगा। - भुवनेश्वर कुमार, एआरएम