फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus collides with dividers to save cow dynasty, driver dies

गोवंश बचाने के चक्कर में टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत

Fri, 07 Feb 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with dividers to save cow dynasty, driver dies
बडौत में डिवाईडर के दोनों ओर खड़े वाहन। - फोटो : BARAUT
गोवंश को बचाने के फेर में बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के पास अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के फेर में टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकरा गई। जोर झटका लगने से चालक की तरफ का गेट खुल गया और वह असंतुलित होकर बाहर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन मंगवाकर बस को बीच सड़क से हटवाया तो करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।
जानकारी के अनुसार चालक मनोज शर्मा (42) पुत्र स्वर्गीय योगेश्वर शर्मा सिनौली थाना छपरौली का रहने वाले थे। वह टूरिस्ट बस लेकर शुक्रवार तड़के बारात छोड़कर बड़ौत लौट रहे थे। तभी हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव के पास अचानक सामने गोवंश आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और चालक की तरफ की खिड़की खुल गई, जिससे वह मनोज नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बस को हाईवे से हटवाया। करीब एक घंटे बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। हादसे की रिपोर्ट मनोज के भाई योगेश शर्मा ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा बाप का साया
बड़ौत। दुर्घटना में मनोज शर्मा की मौत के बाद उनकी पत्नी शोभा व परिवार की अन्य महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के नौ साल का लड़का विनित और दूसरा माधव तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक मनोज की मौत को बताया संदिग्ध
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में चालक मनोज की मौत के मामले को परिजनों ने संदिग्ध बताया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन गोकरण शर्मा, प्रभात शर्मा, राज किशोर, डॉ सुशील, आशु, वीशू, रेशू सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। कचहरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह से मिलकर उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed