फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus collided with truck parked on the side due to steering failure

ईपीई पर स्टेयरिंग फेल होने पर मार्ग किनारे खडे ट्रक से टकराई यात्री बस, दस से अधिक यात्री हुए चोटिल

Sat, 19 Mar 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with truck parked on the side due to steering failure
दस से अधिक यात्री हुए चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुल्हैंडी की सुबह गाजियाबाद की ओर से हरियाणा जा रही यात्री बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस मार्ग किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गई। बस में सवार दस से अधिक यात्री चोटिल हो गए।

दुल्हैंडी पर्व पर शुक्रवार सुबह एक यात्री बस गाजियाबाद की ओर से हरियाणा जा रही थी। बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा के समीप पहुंची। इसी दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने बस रोकने का प्रयास किया परंतु वह अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गई। बताया कि दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बस में सवार दस से अधिक यात्री चोटिल हो गए है। कोतवाली पुलिस को जानकारी दिए बिना ही यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि दुर्घटना के संबंध मेें कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed