फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bullet injured person dies during treatment

Baghpat News: गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Thu, 07 Dec 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Bullet injured person dies during treatment
-एक सप्ताह पहले अज्ञात युवकों ने मारी थी गोली
विज्ञापन

-मेरठ से दिल्ली कर दिया था रेफर, परिजन गमगीन
फोटो संख्या 4
बड़ौत। महावतपुर गांव के जसवीर की बुधवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। जसवीर को एक सप्ताह पहले अज्ञात युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद जसवीर को सीएचसी से मेरठ व मेरठ से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, जसवीर की मौत से परिजन गमगीन हैं।

बीती 29 नवंबर को महावतपुर गांव निवासी जसवीर उम्र 54 पुत्र ईश्वर गांव स्थित शराब के ठेके पर अपने भाई प्रवेन्द्र के साथ खड़ा हुआ था। कुछ देर बाद प्रवेन्द्र वहां से चला गया, तभी कुछ युवक वहां आए और गाली-गलौच करते हुए जसवीर पर फायरिंग कर दी। जसवीर को तीन गोली लगी थीं। सूचना पर संबंधित चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जसवीर को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया था। बाद में जसवीर की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज चल रहा था। इस मामले में जसवीर के भाई प्रवेन्द्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार रात उपचार के दौरान जसवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed