फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Build 12 flood control posts and 2 flood control rooms

12 बाढ़ नियंत्रण चौकी, 2 बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए

Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Build 12 flood control posts and 2 flood control rooms
बागपत। यमुना और हिंडन नदी में बाढ़ की आशंका के चलते किनारे 12 बाढ़ नियंत्रण चौकी और दो बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में यमुना किनारे टांडा, नांगल, कूड़ी, छपरौली, जागौस, कोताना, शबगा, बदरखा, लुहारी, फैजपुर निनाना, नैथला, बागपत, काठा, पाली, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, मवीकलां, साकरौंद, सुभानपुर आदि गांव हैं। हिंडन के किनारे बरनावा, गल्हैता आदि पांच गांव हैं। मानसून के के चलते दोनों नदियों में बाढ़ से बचाव के लिए काम शुरू करा दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि दोनों नदियों के किनारे बाढ़ नियंत्रण चौकियों और बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करा दिए हैं। नदियों के किनारे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। हिंडन नदी किनारे बिनौली थाना, बरनावा पुलिस चौकी, बामनौली पुलिस चौकी, रटौल पुलिस चौकी, बालैनी थाना, चांदीनगर थाना, जबकि यमुना नदी किनारे छपरौली थाना, प्राइमरी पाठशाला जागौस, पंचायत चौपाल कोताना, तहसील खेकड़ा, तहसील बागपत बाढ़ नियंत्रण चौकी बनाई गई हैं। कलक्ट्रेट और सिंचाई विभाग कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed