फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budget will be uploaded directly on e swaraj village portal

ई स्वराज ग्राम पोर्टल पर बजट होगा सीधे अपलोड

Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Budget will be uploaded directly on e swaraj village portal
ग्राम पंचायत के खाते में धनराशि आने के बाद नहीं करनी होगी पोर्टल पर अपलोड, शासन ने शुरू की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन स्तर से भेजी जाने वाली धनराशि ई स्वराज ग्राम पोर्टल पर अब स्वत: ही अपलोड हो सकेगी। ग्राम पंचायत के खाते में आने के साथ ही पोर्टल पर यह धनराशि स्वत: ही अपलोड हो जाएगी, जिससे ग्राम प्रधान व सचिव को शासन से आई धनराशि के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए अब सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि को भेजा जाता है। इस धनराशि को ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। अब ग्राम पंचायत के खातों में आने वाली धनराशि खाते के साथ साथ ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर स्वत: अपलोड होगी। पोर्टल पर यह धनराशि मद बार दिखाई देगी, जिससे कि ग्राम प्रधान पोर्टल पर धनराशि के सापेक्ष विकास कार्य करा सके। पोर्टल के जरिए ग्राम प्रधान अपने प्रोफाइल के साथ शासन से जारी धनराशि को देख सकेंगे। शासन स्तर से टाइड व अनटाइड दो मदों में धनराशि भेजी जाती है। इस बार शासन स्तर से टाइड मद में धनराशि का आवंटन ज्यादा व अनटाइड मद में धनराशि का आवंटन कम किया जाएगा। टाइड मद के जरिए स्वच्छता संबंधी कार्य व अनटाइड मद के जरिए निर्माण कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed