फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSP playing in the hands of Brahmins, forgot Dalit and backward: Bhagwati Prasad

ब्राह्मणों के हाथों में खेल रही बसपा, दलित व पिछड़ों को भूली: भगवती प्रसाद

Wed, 01 Sep 2021 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
BSP playing in the hands of Brahmins, forgot Dalit and backward: Bhagwati Prasad
विभिन्न मांगो को लेकर बागपत कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को ज्ञापन देते रालोद के एससीएसटी प्रक - फोटो : BAGHPAT
- रालोद के प्रदेशाध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि दलितों व पिछड़ा वर्ग को मिलेंगे सबसे ज्यादा टिकट
विज्ञापन

- रालोद की न्याय यात्रा का दूसरे दिन भी बागपत में रहा पड़ाव, डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
- सत्ता में आने पर अक्टूबर 2018 में दलितों पर दर्ज हुए मुकदमों को खत्म कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा कि बसपा पहले दलितों व पिछड़ों की हितैषी थी, लेकिन अब वह ब्राह्मणों की पार्टी हो गई है और उनके हाथ में खेल रहे है। अब केवल रालोद ही दलितों व पिछड़ों की हितैषी है और उनका हक दिलाने के लिए न्याय यात्रा भी निकाली जा रही है। आगामी चुनाव में दलितों व पिछड़ा वर्ग को सबसे ज्यादा टिकट दिए जाएंगे।
रालोद की न्याय यात्रा का दूसरे दिन बुधवार को बागपत में पड़ाव रहा और पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष भगवती प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में दलित व पिछड़ा वर्ग सबसे ज्यादा उत्पीड़न झेल रहा है और उनको सरकार से हक भी नहीं मिल रहा है। उनका साथ देने के लिए कोई भी पार्टी साथ नहीं आ रही थी। इसलिए उनका हक दिलाने के लिए ही रालोद की न्याय यात्रा सहारनपुर से शुरू की गई, जो आगरा में पहुंचकर समाप्त होगी। जहां भी पीड़ित मिल रहे है, उनकी आवाज उठाई जा रही है। दलितों व पिछड़ों के विचार लिए जा रहे है, जो राष्ट्रीय नेतृत्व को दिए जाएंगे। आगामी चुनाव में तों व पिछड़ा वर्ग को सबसे ज्यादा टिकट दिए जाएंगे। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील कुमार ने कहा कि इस बार रालोद सबसे ज्यादा दलितों व पिछड़ों को चुनाव में उतारेगी। इसके साथ ही कहा कि अगर रालोद सत्ता में आती है तो अक्टूबर 2018 में दलितों पर दर्ज हुए मुकदमों को खत्म कराया जाएगा। कहा कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और रालोद गठबंधन की जीत तय करेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
न्याय यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारी गेस्ट हाउस से कलक्ट्रेट में पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। इसमें दलितों व पिछड़ा वर्ग का उत्पीड़न बंद कराने के साथ ही सरकार से मिलने वाली मदद दिलाने की मांग की। कहा कि हाथरस की पीड़ित युवती, बड़ौत कोतवाली के एक गांव में बच्ची संग दुष्कर्म व हत्या के बाद परिजनों को मदद तक नहीं मिली है। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बॉबी, जयकिशोर, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मास्टर मनोज तोमर, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नरेश बरवाला, जिला अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ कुसुम पाल तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, संजीव मान, विकास प्रधान, रामकुमार चेयरमैन, सुभाष नैन सरूरपुर, श्यामबाबू वाल्मीकि, बबली तोमर, परमेंद्र तोमर, फखरुद्दीन प्रधान, बसंत तोमर, इरफान मालिक, मुनेश बरवाला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, राजू तोमर सिरसली, मास्टर सुरेश राणा, जितेंद्र तोमर, राहुल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed