फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSA in school, teacher absentee

स्कूल में बीएसए, शिक्षक गैरहाजिर 

Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
BSA in school, teacher absentee
स्कूल - फोटो : Blogspot
बागपत। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरे भी तो कैसे। स्कूलों में पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम है। शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया तो सिस्टम की पोल खुल गई। 
विज्ञापन


बीएसए योगराज सिंह ने मंगलवार को डौला के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में 42 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन 33 ही उपस्थित मिले। डौला के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के 163 पंजीकृत है, इनमें से 102 छात्र मिले। कम संख्या मिलने पर चेतावनी जारी की। चौहल्दा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, वहां 112 में से 111 छात्र परीक्षा देते मिले। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका विद्यालय पहुंची, जिस उसे फटकार लगाई। स्कूल समय पर आने की चेतावनी दी । चौहल्दा के ही प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 198 छात्रों में 155 उपस्थित मिले। शिक्षकों को संख्या बढ़ाने के निर्देशित किया। तीन शिक्षक 9:40 मिनट पर स्कूल पहुंचे, उनकी अनुपस्थित दर्ज की। इनका वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होना गंभीर विषय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed