{"_id":"5eb988d28ebc3e90a359befb","slug":"brotherhood-initiatives-unified-gurjars-and-youths-of-thakur-society-baghpat-news-mrt481383896","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की पहल, एकसुर हुए गुर्जर और ठाकुर समाज के युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की पहल, एकसुर हुए गुर्जर और ठाकुर समाज के युवक
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में गुर्जर व राजपूत समाज के पदाधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम व एसपी ?
- फोटो : BAGHPAT
भाईचारे की पहल, एक सुर हुए गुर्जर और ठाकुर समाज के युवक
बागपत। पाबला और खट्टा प्रह्लादपुर गांव के युवकों के बीच टिक टॉक वीडियो को लेकर चल रहे झगड़े का समापन हो गया। डीएम और एसपी ने दोनों समाज के गणमान्य लोगों को बुलाकर सकारात्मक पहल की। पुलिस लाइन में मीटिंग के बाद दोनों समाज के गणमान्य लोग देहात में पहुंचे और युवकों को गले मिलवाकर फैसला कराया। एसपी ने कहा कि अगर गलत हरकतें की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ढाई लाख के इनामी रहे राहुल खट्टा के टिक टॉक से पाबला और खट्टा पह्हलादपुर गांव के युवकों के बीच झगड़ा बन गया था। सोमवार को पुलिस लाइन में डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने गुर्जर और ठाकुर समाज के गणमान्य लोगों को बुलाकर प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, मनु पाल बंसल, मनोज आर्य, अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, मनोज धाम और राजू खट्टा समेत अन्य लोग शामिल रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि युवाओं को भाईचारा बनाकर अपना भविष्य उज्ज्वल करना चाहिए। युवा देश का भविष्य है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। गलत चीजें वायरल करने वालों पर सख्ती की जाएगी। दोनों समाज के लोगों सहमति जताई और प्रकरण का पटाक्षेप कराने की बात कही।
इनसेट
पाबला और खट्टा प्रह्लादपुर में मिले गले
बागपत। पुलिस लाइन में मीटिंग के बाद गणमान्य लोग पहले पाबला और फिर खट्टा गांव पहुंचे। युवाओं से बातचीत की। एक-दूसरे को गले मिलवाया गया। तय किया गया कि कोई किसी पर टिप्पणी नहीं करेगा।
विज्ञापन
इनसेट
सोशल मीडिया पर ही सुधारेंगे हालात
बागपत। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि तय किया गया है कि दोनों समाज के युवक एक-दूसरे समाज के महापुरुषों के विषय में सोशल मीडिया पर अच्छी बातें लिखेंगे। भाईचारे की अपील करेंगे और गलत चीजों को वायरल नहीं करेंगे।
इनसेट
राहुल खट्टा के परिवार ने की अपील
बागपत। ढाई लाख के इनामी राहुल खट्टा के भाई राजू खट्टा और परिवार के अन्य सदस्यों ने राजपूत समाज के युवाओं से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।