फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   brother-in-law raped by feeding intoxicants

विवाहिता ने बहन और जीजा पर अश्लील वीडियो बनाने, वायरल ना करने के बदले मे तीन लाख रूपये मांगने का लगाया आरोप

Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law raped by feeding intoxicants
बहन ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाई, अब तीन लाख रुपये मांग रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की बड़ी बहन और जीजा ने उसे ब्रेड पकोड़ा में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। अब वे तीन लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विवाहिता शनिवार शाम कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी खेकड़ा निवासी युवक से हुई। वह अपने पति के साथ रह रही है। बीती 30 मई को उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। दोपहर में हरियाणा से उसकी बहन व जीजा आए। उन्होंने नशीला पदार्थ मिलाकर ब्रेड पकोड़ा उसे खिला दिया। जिससे वह बेहोशी हो गई। इसके बाद जीजा ने उससे दुष्कर्म किया। बहन ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद रात में ही बहन और जीजा चले गए। उसे 31 मई को होश आया।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी बहन ने उसके फोन पर दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भेजी। इसके बाद उसे वारदात का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि बहन और जीजा उसे ब्लैकमेल करके तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed