{"_id":"629b997a06a74c290d1976cc","slug":"brother-in-law-raped-by-feeding-intoxicants-kahkra-news-mrt591461036","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने बहन और जीजा पर अश्लील वीडियो बनाने, वायरल ना करने के बदले मे तीन लाख रूपये मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने बहन और जीजा पर अश्लील वीडियो बनाने, वायरल ना करने के बदले मे तीन लाख रूपये मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन ने अश्लील वीडियो क्लिप बनाई, अब तीन लाख रुपये मांग रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की बड़ी बहन और जीजा ने उसे ब्रेड पकोड़ा में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। अब वे तीन लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विवाहिता शनिवार शाम कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी खेकड़ा निवासी युवक से हुई। वह अपने पति के साथ रह रही है। बीती 30 मई को उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। दोपहर में हरियाणा से उसकी बहन व जीजा आए। उन्होंने नशीला पदार्थ मिलाकर ब्रेड पकोड़ा उसे खिला दिया। जिससे वह बेहोशी हो गई। इसके बाद जीजा ने उससे दुष्कर्म किया। बहन ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद रात में ही बहन और जीजा चले गए। उसे 31 मई को होश आया।
इसके बाद उसकी बहन ने उसके फोन पर दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भेजी। इसके बाद उसे वारदात का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि बहन और जीजा उसे ब्लैकमेल करके तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।