फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Broken road made of 60 lakhs to save Rs 455

350 रुपये बचाने में तोड़ दिया 80 लाख से बना मार्ग

Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Broken road made of 60 lakhs to save Rs 455
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। आठ माह पूर्व सांसद निधि से बासौली-बरवाला संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था। जिवाना टोल प्लाजा से बचने के लिए इन मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि 455 रुपये बचाने के लिए भारी वाहन चालक दिन रात इस मार्ग से गुजरते है। कई बार ग्रामीणों ने भारी वाहनों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जर्जर होते जा रहे मार्ग पर सफर करने वाले लोग चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
पांच गांवों को जोड़ता है बासौली-जिवाना मार्ग
बासौली-बरवाला संपर्क मार्ग की लंबाई चार किलोमीटर है। यह मार्ग बासौली के अलावा बरवाला, सूप, मुकुंदपुर, किशनपुर बराल गांवों को जोड़ता है। आठ माह पूर्व 60 लाख रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

रोजाना गुजरते हैं दो सौ से अधिक वाहन
ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के लिए इस मार्ग से रोजाना दो सौ से अधिक भारी वाहन गुजरते है। भारी वाहनों के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग से भारी वाहन गुजरने से टोल प्लाजा को रोजाना लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। टोल प्लाजा पर एक भारी वाहन पर 455 रुपये का शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों पर लगे रोक
टोल से बचने के लिए इस मार्ग से दिन रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है। करीब आठ माह पहले ही बनाए गए मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए है। मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद होना चाहिए। - धीरज
कई बार कर चुके शिकायत
भारी वाहनों के गुजरने से मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। लोगों को मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - राजीव तोमर

जल्द हो समस्या का समाधान
प्रशासन को इस मार्ग से गुजरने भारी वाहनों का आवागमन रोककर समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। यदि समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। - संजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed