{"_id":"62a61dba17bac0076b26f073","slug":"brainstorming-for-election-on-the-post-of-district-president-baraut-news-mrt592614515","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसली में हुई पूर्व सैनिक संगठन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। पूर्व सैनिक संगठन की एक बैठक रविवार को सिरसली गांव में हुई। इसमें पूर्व संगठन की मजबूती के लिए जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंथन किया।
सतवीर फौजी के आवास पर हुई पूर्व सैनिकों की बैठक में बिनौली ब्लॉक के दाहा, दोघट, भगवानपुर नांगल, कान्हड़, सिरसली, टीकरी समेत कई गांवों के पूर्व सैनिक शामिल हुए। इसमें 19 जून को बागपत के जाट भवन में होने वाले संगठन के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव हेतु गहनता से विमर्श किया। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार भीम सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को बहुत सी समस्याओं का सामना सेवानिवृत्त होने के बाद करना होता है। संगठन हमेशा सेवानिवृत्त जवानों के साथ रहता है। उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का हरसंभव प्रयास करता है। बैठक में हवलदार ऋषिपाल सिंह ने रमाला सहकारी मिल द्वारा हिस्सा प्रमाण जारी करने के बाद उसकी राशि न देने की समस्या रखी। हर्ष तोमर ने प्रदूषण नियंत्रण करने के तरीके बताए। बैठक की अध्यक्षता हवलदार नारायण सिंह ने की। यहां सूबेदार ब्रह्मपाल सिंह, सतपाल सिंह, राजकुमार, चरण सिंह, देवेंद्र शर्मा, पीतम सिंह राणा, धर्मपाल फौजी, ओमपाल, रामपाल सिंह, रामनिवास, इकबाल सिंह, नरवर सिंह, सतपाल सिंह, ओम सिंह, धारा सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।