फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Boycott candidates who distribute liquor during elections: Somendra Dhaka

चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशी का करें बहिष्कार : सोमेंद्र ढाका

Mon, 05 Jan 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Boycott candidates who distribute liquor during elections: Somendra Dhaka
रटौल(बागपत)। ढिकौली गांव में नशे के प्रति युवाओं में फैल रही बुराइयों को दूर करने के लिए जाट समाज की बैठक हुई। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में फैल रही बुराइयों को समाप्त करने की शपथ दिलाई। साथ ही चुनाव में शराब बांटने वाले प्रत्याशी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत में जिला जाट महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि नशा परिवार को बर्बाद कर देता है। इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सुधार के लिए नशे से दूर रहने का सभी को संकल्प लेना होगा। पंचायत चुनाव में जो प्रत्याशी नशे का कोई समान व शराब बांटे और समाज को दूषित करने का काम करे, उसका बहिष्कार कर एकजुटता दिखानी हाेगी। इसके लिए समाज के बुजुर्गों व युवाओं को सहयोग करना होगा। उन्होंने युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमबीर तोमर ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है। आज युवाओं में नशे के प्रति बढ़ती लत को रोकना होगा और नशामुक्त समाज का निर्माण करना होगा। नशा रोकने के लिए लड़ाई जारी रखनी होगी। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि शराब परिवार को बर्बाद करती है और हमें इसके प्रति जागरूक होना होगा ताकि समाज व युवाओं को बचाया जा सके। यहीं से संकल्प लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। प्रधान संदीप ढाका ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही आगे भी घर-घर जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजित सिंह, एडवोकेट अनुज ढाका, तरुण फौजी, बिट्टू ढाका, राजू नेता, लाखन आर्य, नीरज ढाका, अजय कुमार, प्रहलाद ढाका, स्वामी देवमुनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed