फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   boxing mein meerut and baghpat aage

बॉक्सिंग मुकाबलों में मेरठ, बागपत के खिलाड़ी रहे आगे

Mon, 18 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
boxing mein meerut and baghpat aage
बॉक्सिंग मुकाबलों में मेरठ, बागपत के खिलाड़ी रहे आगे
विज्ञापन

बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रही दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न मुकाबले हुए। सहयोगियों ने प्रतिभागी मुक्केबाजों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की ओर से विजेता मुक्केबाजों का सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 52 कालेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खेल स्पर्धाओं में एसपीआरसी कालेज बागपत और मेरठ कालेज के खिलाड़ी आगे रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बाक्सिंग में खिलाड़ियों ने अनुशासन का परिचय दिया है, जो अच्छा संदेश है। डॉ. प्रदीप ढाका ने बताया कि बालिका वर्ग में 45 से 48 किलोग्राम भार में सोनिया मेरठ कालेज प्रथम, अंतिम शर्मा एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद द्वितीय, दीपा एसपीआरसी बागपत तृतीय रही।
विज्ञापन

48 से 51 किलो में काजल रानी एसपीआरसी बागपत प्रथम, कनिका चौधरी आरजीपीजी कॉलेज द्वितीय, भावना जनहित आईआईएमटी तृतीय रही। 51 से 54 किलो में स्वाती जेवीसी प्रथम, रूबि एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद द्वितीय, सलोनी धामा एसपीआरसी बागपत, ज्योति एकेपी संयुक्त रूप से तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 से 57 किलो में शिखा एसपीआरसी बागपत प्रथम, निशा मेरठ कॉलेज मेरठ द्वितीय, अनुराधा एनसीपीई तृतीय रही। 57 से 60 किलो में रिंकी शर्मा एएस कॉलेज लखावती बुलंदशहर प्रथम, स्नेहा एसपीआरसी बागपत द्वितीय, स्वाति शर्मा जीएमवी तृतीय रही। 60 से 64 किलो में सोनम एसपीआरसी प्रथम, 64 से 69 किलो में आस्था पंवार जीएमवी कॉलेज रामपुर मनिहारन द्वितीय, तेजस्वणी शांतिदेवी कॉलेज द्वितीय, 75 से 81 किलो में हिमांशी रानी जीएसके और 81 किलो में प्रसिद्धि चौहान जनहित आईआईएमटी प्रथम रही।
बालक वर्ग की 46 से 49 किलो में विवेक ढाका एसपीआरसी बागपत प्रथम, आशीष कुमार जीएमवी द्वितीय, हरीश डीजे कॉलेज बड़ौत, भीम एनसीपीई नोएड संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 49 से 52 किलो में शाहरूख खान मेरठ कॉलेज मेरठ प्रथम, दीपक एसपीआरसी बागपत, आशु जीएमवी रामपुर, रोहित कुमार आईआईएमटी सहारनपुर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 52 से 57 किलो में नवीन एसपीआरसी कॉलेज बागपत प्रथम, सत्यम सिंह जनहित इंस्टीट्यूट द्वितीय, हनी कुमार सीवीएसडी सहारनपुर, अमन एनसीपीई संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
57 से 60 किलो में सुशील चौहान मेरठ कॉलेज मेरठ प्रथम, जितेंद्र धीमान एसपीआरसी बागपत द्वितीय, अजय रावत जनतहित इंस्टीट्यूट, आदित्य नागर एसडीपीजी कॉलेज संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 60 से 63 किलो में धनंजय शुक्ला एसपीआरसी बागपत प्रथम, शुभम एनसीपीई नोएडा द्वितीय, अभिषेक कुमार जनहित इंस्टीट्यूट , नीशू पुंडीर जीएमवी रामपुर संयुक्त रूप से तृतीय रही।
63 से 69 किलो में सन्नी चौहान सीसीएस कैंपस प्रथम, सुशील जेवीसी द्वितीय, उदित शर्मा जीएमवी रामपुर, विश्वजीत एसपीआरसी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 69 से 75 किलो में अभिनव मेरठ कॉलेज मेरठ प्रथम, विक्रम मलिक एसपीआरसी बागपत द्वितीय, गौरब डबास एनसीपीई नोएडा, अर्जुन सिंह लाला किशन गोयल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 75 से 81 किलो में मानवेंद्र सिंह जेवीसी प्रथम, तबरेज अहमद जनहित डिग्री कॉलेज द्वितीय, विशाल कुमार सीजीएचएम, राजदीप राणा जनहित इंस्टीट्यूट संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 81 से 91 किलो में हर्षप्रणीत शेखावत आईआईएमटी सहारनपुर प्रथम, वेदांत अग्रवाल एसपीआरसी बागपत द्वितीय अशोक मलिक एनसीपीई नोएडा, दीपक आरवी हॉयर एजूकेशन संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 91 किलो में सूर्यवीर शेखावत आईआईएमटी सहारनपुर प्रथम, मनसब खान जेवी जैन कॉलेज द्वितीय, अभिषेक शर्मा सीवीएसडी सहारनपुर और शिवम शेखावत डीएन कॉलेज मेरठ संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

विश्वविद्यालय से नामित पर्यवेक्षक डॉ. भीम राजकीय डिग्री कॉलेज छपरौली, डॉ. पवित्रा खत्री जैन स्थानकवासी डिग्री कॉलेज बड़ौत की देखरेख में विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं। कॉलेज के कोच और मैनेजर को भी सम्मानित किया गया है। ऑडिटर जयपाल सिंह, दिनेश प्रधान, धारा सिंह, प्रवेश आर्य, भूपेंद्र, प्रकाश राणा उपस्थित रहे। डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सुनील, तरूण चौहान, संजय चौहान, डॉ. उमलेश, डॉ. राजीव, सुशील, गौरव, डॉ. वरुण चौहान, विश्वनाथ गौतम, डॉ. सुरेश, डॉ. विकास शर्मा, उधम सिंह, डॉ. गीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed