फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Both sides clash again in Bamanouli; FIR registered against 19 people.

Baghpat News: बामनौली में दोबारा भिड़े दोनों पक्ष, 19 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Both sides clash again in Bamanouli; FIR registered against 19 people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। बामनौली गांव में शनिवार सुबह जयविंद्र और प्रविंद्र पक्ष के लोग दोबारा आपस में भिड़ गए। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के चौकीदार समेत 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े में राहुल नामक व्यक्ति घायल हो गया।

यह दूसरी बार है जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए हैं। बृहस्पतिवार शाम को भी मामूली कहासुनी के बाद जयविंद्र और प्रविंद्र पक्ष के बीच झड़प हुई थी। शनिवार सुबह हुई झड़प में राहुल घायल हो गया। जयविंद्र की तहरीर के आधार पर छोटू (डुंडाहेड़ा, शामली), बिट्टू, भूरा, प्रविंद्र, सचिन, राहुल, छोटू (बामनौली) और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, प्रविंद्र की तहरीर पर जयविंद्र, गुड्डू, चौकीदार धीरसिंह, राहुल, रोहित, मोहित, नैना, काजल, बबली और पिंकी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed