फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bollywood pulled to Angadpur Jauhari

अंगदपुर जौहड़ी तक खिंचा चला आया बॉलीवुड

Fri, 11 Dec 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood pulled to Angadpur Jauhari
दादी चंद्रो व दादी प्रकाशो तोमर - फोटो : BAGHPAT
अमर उजाला स्थापना दिवस
विज्ञापन

- शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर पर बनीं फिल्म सांड़ की आंख
- महिमा चौधरी और युविका चौधरी ने जिले का नाम किया ऊंचा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। अमर उजाला के पिछले 34 साल के सफर में जिले से बॉलीवुड तक चमक बिखेरने वाले सितारों का उदय हुआ। शाहरुख खान की फिल्म परदेश में मुख्य नायिका का किरदार ककड़ीपुर गांव की महिमा चौधरी ने निभाया था। बड़ौत की युविका चौधरी ने पिछले साल प्रिंस नरूला से विवाह किया। साल 2007 में आई ओम शांति ओम में अभिनय से युविका चौधरी ने पहचान बनाई थी। जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक सांड़ की आंख का फिल्मांकन जिले में हुआ।
बागपत की रितु बन गई महिमा चौधरी
बागपत। ककड़ीपुर गांव के किसान की बेटी महिमा चौधरी को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। स्कूल और कॉलेज के कार्यक्रमों से वह पहले टीवी सीरियल तक पहुंची। सुभाष घई की साल 1997 में आई फिल्म परदेश में अभिनय का मौका दिया। इस फिल्म से पहले महिमा चौधरी का नाम रितु चौधरी था। बॉलीवुड में नया नाम मिला और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। दाग द फायर, धड़कन, ओम जय जगदीश, तेरे नाम, बागबान जैसे यादगार फिल्में की।
विज्ञापन

फतेहपुर की युविका ने बजा दिया डंका
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी गांव की बेटी युविका चौधरी का बचपन बड़ौत में बीता। पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। मॉडलिंग का शौक युविका को मुंबई ले गया। साल 2000 में फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ मिली। लेकिन कामयाबी मिली साल 2007 में आई ओम शांति ओम से। छोटे पर्दे पर बिग बॉस में युविका चौधरी ने नाम कमाया। पंजाबी सिनेमा में पहचान बनाई। प्रिंस नरुला के साथ युविका ने शादी रचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौहड़ी में बनाई गई सांड़ की आंख
बागपत। वयोवृद्ध निशानेबाज चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक सांड़ की आंख जौहड़ी गांव में ही बनीं। फिल्म की शूटिंग के अलावा स्थानीय कलाकारों की भूमिका रही। निर्देशक प्रकाश झा, अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने शूटिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed