फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Body of woman found outside home in Faizpur Ninana

फैजपुर निनाना में घर के बाहर मिला महिला का शव

Sun, 06 Oct 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Body of woman found outside home in Faizpur Ninana
फैजपुर निनाना में घर के बाहर मिला महिला का शव
विज्ञापन

बागपत। फैजपुर निनाना गांव में 45 वर्षीय महिला का शव घर के बाहर सरकारी हैंडपंप के पास पड़ा मिला। उस समय घर पर ताला लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पड़ोसी ने इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फैजपुर निनाना गांव निवासी संगीता (45) पत्नी सोपाल घर पर पांच बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति जिवाना गांव में बहन के पास रहता था। पुलिस से उसका झगड़ा चल रहा था। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग संगीता घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप के पास अचेत अवस्था में पड़ी थी। ग्रामीण उसे उठाकर बड़ौत के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण शव को वापस गांव लेकर आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पड़ोसी अजीत ने महिला की मौत के संबंध में तहरीर दी। संगीता की बड़ी बहन शिमला ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें एक ही घर में ब्याही थीं। संगीता का पति से आए दिन झगड़ा रहता था। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं संगीता की मौत के बाद से बेटी रेणू, रेशू, बेटे गोलू, वत्स, आयुष का रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

----------
कोमल की मौत के मामले में कार्रवाई से किया इंकार
बागपत। दुड़भा गांव में विवाहिता कोमल की आग से जलकर हुई मौत के मामले में मायके वालों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। उसके पिता राजवीर शर्मा निवासी गांव न्यू मेवला थाना टीपी नगर जनपद मेरठ ने बताया कि उसने चार साल पहले कोमल की शादी दुड़भा गांव निवासी अरुण के साथ की थी। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा डेढ़ माह का है। शुक्रवार को दिन में मायके वाले ससुराल में सामान लेकर आए थे। उसने उन्हें कुछ नहीं बताया। उसने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed