फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Body of 9th class student found hanging from tree in Baghpat and family members suspect murder

Baghpat: 9वीं के छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 20 Feb 2024 08:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Feb 2024 08:12 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में 9वीं के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Body of 9th class student found hanging from tree in Baghpat and family members suspect murder
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बिनौली के सिरसलगढ़ गांव के जंगल में मंगलवार की शाम कक्षा नौवीं के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

मृतक अंकुश उर्फ कल्लू (13) पुत्र स्व. सुरेंद्र दलित कक्षा नौवीं में पढ़ता था। मंगलवार शाम सिरसलगढ़ गांव के जंगल में उसका स्व. जगबीरे के नलकूप पर अमरूद के पेड़ पर चुनरी से फंदा लगा शव लटका मिला। किसान छत्रपाल ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और शव को उतारकर घर ले आए। चिकित्सक को बुलाया तो उसने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

विज्ञापन

अंकुश का बड़ा भाई निखिल 11वी में पढ़ता है। मां रीना गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है जो मिड-डे मील बनाती है। उसने अंकुश की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की है। इस संबध में प्रदीप सोती पुत्र अशोक सोती निवासी बिनौली ने तहरीर देकर जांच की मांग की है।

इंस्पेक्टर एमपी सिंह बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: BSP का मास्टर प्लान: अखिलेश-जयंत की राहें जुदा होते ही मायावती ने की मुस्लिम-दलित मतों में सेंधमारी की तैयारी

विज्ञापन

मृतक के पिता की हो चुकी है मौत
अंकुश के पिता सुरेंद्र सिंह की भी पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि उसने भी खुदखुशी की थी।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: अखिलेश ने कैराना सीट पर चला ये दांव, इकरा को टिकट मिलने पर बदले समीकरण, होगा कांटे का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed