फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   board exam ended with english paper

अंग्रेजी के पेपर के साथ खत्म हुई बोर्ड परीक्षा

Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
board exam ended with english paper
बागपत के यमुना इंटर कालेज से परीक्षा देकर आती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
छात्र बोले, औसत आया अंग्रेजी का पेपर, अब परिणाम पर रहेगी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंग्रेजी के पेपर के साथ बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का समापन हो गया है। शासन ने 30 मार्च को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी थी। बुधवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। अंग्रेजी के पेपर देकर निकले छात्र-छात्राओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। किसी ने पेपर को आसान बताया तो किसी ने पेपर कठिन बताया। बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने श्री यमुना इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्ण पूर्ण हुई।
आसान आया पेपर
पेपर काफी आसान आया, हल करने में कोई ज्यादा दिक्कत नही आई। परीक्षा में काफी अच्छे अंक मिलेंगे। - हरिओम
---
पेपर हल करने में हुई परेशानी
अंग्रेजी के पेपर के साथ परीक्षा का बोझ कम हो गया। पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कत तो नहीं हुई, मगर पेपर अन्य पेपर के मुकाबले कठिन आया, जिस हल करने में परेशानी हुई। - हारून
विज्ञापन

---
तैयारी के अनुसार आया पेपर
पेपर रद्द होने के बाद पेपर को लेकर डर सता रहा था, मगर पेपर देखते ही सारा डर अचानक से गायब हो गया। पेपर एकदम तैयारी के अनुसार आया, हल करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - नैनसी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
औसत आया पेपर
अंग्रेजी का पेपर थोड़ा कठिन आया, हल करने में दिक्कत हुई। अंग्रेजी का पेपर औसत रहा, ना ज्यादा कठिन था और ना ही ज्यादा आसान आया। अंग्रेजी के पेपर में उम्मीद से कम अंक मिलेगे। - कासिफा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed