{"_id":"62375f02e66d7857cd215e29","slug":"board-exam-along-with-students-parents-also-changed-their-routine-baghpat-news-mrt5810422103","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : तैयारियों में जुटे छात्रों के साथ अभिभावकों भी बदली दिनचर्या, देर से सोकर सुबह में जाग रहे जल्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : तैयारियों में जुटे छात्रों के साथ अभिभावकों भी बदली दिनचर्या, देर से सोकर सुबह में जाग रहे जल्दी
Mon, 21 Mar 2022 03:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social media
बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। छात्र भी तैयारी में जुट गए हैं। छात्रों ने परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार शेड्यूल बनाया हुआ है। बच्चों की परीक्षा को लेकर अभिभावकों की भी दिनचर्या बदल गई है। छात्रों की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए अभिभावक रात में देर से सो रहे है और सुबह जल्दी जाग रहे हैं। जिससे बच्चों की तैयारी में कोई कमी न रहे। छात्रों की तरह अभिभावकों ने भी शेड्यूल बनाया हुआ है। इसके लिए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी परिजन सावधानी बरत रहे हैं। अभिभावकों को डर है कि कहीं परीक्षा की तैयारी में बच्चों की सेहत न बिगड़ जाए।
विज्ञापन
देर से हो रहा सोना
बोर्ड परीक्षा में अब कुछ दिन बाकी रह रह गए हैं। बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए रात में देरी से सोना और सुबह जल्द उठना पड़ रहा है। उनके जल्द उठने से बच्चे भी सुबह में पढ़ाई करते हैं। - सहदेव, बिहारीपुर
विज्ञापन
बच्चों के लिए बदला शेड्यूल
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा न होने से बच्चों के साथ उनका भी शेड्यल बदल गया था। बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए रात में सोने और सुबह उठने के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।-बबली, कोर्ट रोड
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चों के साथ अभिभावकों की भी परीक्षा
24 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए समय नहीं बचा है। बच्चों को पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जा रहा है। बच्चों की परीक्षा के साथ उनकी भी परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए बच्चों की पढ़ाई के लिए अपना भी शेड्यूल बनाया हुआ है। - अशोक शर्मा, कोर्ट रोड
सेहत का रखा जा रहा ध्यान
परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य की भी जिम्मेदारी है। बच्चों की पढ़ाई में बाधा न हो इसे लिए सुबह जल्द उठने की आदत डाल ली है। बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए सुबह जल्द जगाया जा रहा है। -सहंसरपाल, भजन विहार