{"_id":"6431b6b63fc8e739190d4394","slug":"bmm-and-some-women-accused-of-embezzlement-in-sahara-cluster-baraut-news-c-31-1-smrt1003-154-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहारा कलस्टर में बीएमएम व कुछ महिलाओं पर गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहारा कलस्टर में बीएमएम व कुछ महिलाओं पर गबन का आरोप
Sun, 09 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। इब्राहिमपुर माजरा और कंडेरा गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रमाला थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए कलस्टर में गबन करने और कलस्टर की कुछ महिलाओं पर प्रताड़ित करने, जाति सूचक शब्द कहने व शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
तहरीर देते हुए किरण निवासी इब्राहिमपुर माजरा व रेखा निवासी कंडेरा ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और सहारा कलस्टर के लिए काम करती हैं। बताया कि कलस्टर की कुछ महिलाएं उनका मानसिक शोषण कर रहीं हैं। उक्त महिलाओं और ब्लाक पर तैनात बीएमएम ने कलस्टर में गबन किया है। जिसके सारे साक्ष्य उनके पास हैं। अब तहरीर दिए जाने के बाद वे शिकायत वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। धमकी के चलते किरण के पति पुष्पेन्द्र को हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसका इलाज चल रहा है। जिस कारण सभी भयभीत हैं।
आरोप लगाया कि कलस्टर की कुछ महिलाएं और बीएमएम द्वारा किए गए गबन की जांच में दोष सिद्ध भी हो चुका है। उन्होंने जाति सूचक शब्द भी कहे हैं। उन्होंने रमाला थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उधर रमाला इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें कलस्टर की कुछ महिलाओं और बीएमएम पर गबन करने व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर बीएमएम पुनीत ने बताया कि सहारा कलस्टर उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। बताया कि जनवरी में ऑडिट कराया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता महिला किरण पर गबन का आरोप सिद्ध हो गया था। जिसके बाद सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों के आदेशों पर उक्त महिला को हटा दिया गया था, जिस कारण वह झूठी शिकायत कर रही है।