फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood splatter on the law and order, killing again in the election rivalry

कानून व्यवस्था पर खून के छींटे, चुनाव की रंजिश में फिर हत्या

Sat, 12 Dec 2020 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Blood splatter on the law and order, killing again in the election rivalry
- परमवीर तुगाना और संजय खोखर की हत्या भी चुनाव की रंजिश में इसी साल हुई
विज्ञापन

- एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातों से दहशत में लोग, कांप रहा जिला
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही फिर खून-खराबा होने लगा है। इस बार किरठल में खून बहाया गया। पुलिस के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं। चुनाव की रंजिश में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई थी। परमवीर तुगाना की हत्या के पीछे भी चुनाव की रंजिश ही सामने आई है। जिले में कानून व्यवस्था बेकाबू है। एक के बाद एक हत्या की सनसनीखेज वारदातों से जिले के लोगों के बीच दहशत बन गई है।
केस-एक
22 जून 2020 की शाम साढ़े सात बजे कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर कार सवार हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की थी, जब वह एक चबूतरे पर बैठा हुआ था। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गुरुग्राम में उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई थी। परमवीर तुगाना के भाई सुरेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने हलालपुर निवासी सचिन, रोबिन पुत्र नरेश और नरेश पुत्र चंदगी, करनावल निवासी लीलू पुत्र चतरपाल, चतरपाल पुत्र इकबाल, कूड़ी निवासी परवेंद्र पुत्र सुरेश समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के पीछे जिला पंचायत चुनाव की रंजिश सामने आई थी, परमवीर चुनाव लडने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

केस-दो
छपरौली के तिलवाड़ा मार्ग की चकरोड़ पर 11 अगस्त 2020 को सुबह साढ़े छह बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि नगर पंचायत छपरौली के चुनाव की रंजिश में हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कुर्क की गई थी धर्मेंद्र किरठल की संपति
रमाला। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को धर्मेंद्र की संपति कुर्क की गई थी, इनमें 25 साल पूर्व 213.52 वर्ग मीटर में निर्माण कराए गए दो मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 9.99 लाख रुपये है। क्षेत्रफल 353.62 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित लागत 27.97 लाख रुपये है। क्षेत्रफल 242.12 वर्ग मीटर में निर्मित दो मंजिला मकान जिसकी, अनुमानित लागत 20.43 लाख रुपये है और क्षेत्रफल 07.00 वर्ग मीटर में निर्मित एक ममटी बनाई गई, जिससी इसकी अनुमानित लागत 00.63 लाख रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed