फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Blood Donation Contributions

रक्तदान के महाभियान में जरूर दें योगदान

Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Contributions
अमर उलाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में कैंप का आयोजन होगा। लायंस क्लब और जिला चिकित्सालय के सहयोग से लोगों को रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर भी किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह पहल की जा रही है। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कैंप में लोगों को ब्लड डोनेशन से होने वाले लाभ की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान कैंप को लेकर लोगों में उत्साह है।  लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता और अध्यक्ष लायन हंसराज गुप्ता का कहना है रक्तदान किसी एक व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ रहने के लिए करें रक्तदान
शरीर में आयरन की अतिरिक्त मात्रा हो जाने की वजह से मनुष्य का दिल और लीवर अस्वस्थ हो सकते हैं, यदि शरीर में आयरन की अतिरिक्त मात्रा है तो यह लीवर और किडनी में जमा होता रहता है। यह दिल और पाचन ग्रंथी में भी जाकर जमा हो जाता है। भविष्य में यह बीमारी सिरोसिस हो जाती है। रक्तदान करने से शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित हो जाता है और बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
- रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
- शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
- ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
- ब्लड डोनेशन से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed