{"_id":"62a0dd512be0bd2af4328af6","slug":"blood-donation-camp-will-be-organized-at-aminagar-sarai-on-june-14-baghpat-news-mrt5919818129","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून को अमीनगर सराय में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जून को अमीनगर सराय में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय की लालमन दास दिगंबर जैन धर्मशाला में रक्तदान के लिए पहुंचने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन, लायंस क्लब अग्रवाल मंडी, जिला रेडक्रॉस समिति, भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व दिगंबर जैन समाज अमीनगर सराय के संयुक्त तत्वाधान में कस्बा अमीनगर सराय की लालमन दास दिगंबर जैन धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
शिविर के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान जरूरी है। कोई भी 18 वर्ष से अधिक व 65 वर्ष आयु तक के स्त्री व पुरुष तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकते है। शिविर में विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल मुख्य अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए जोन चेयरमैन लॉयन ईश्वर अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, क्लब के अध्यक्ष लॉयन दीपक गोयल, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, दिनेश जैन व राकेश जैन ने बुधवार को रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया।