{"_id":"5e3b0d3d8ebc3ee612140961","slug":"block-education-officer-asked-for-clarification-from-headmaster-baghpat-news-mrt4673267193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। शासन की रोक के बावजूद ककड़ीपुर गांव के स्कूल में बरात ठहराने के प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी छपरौली अजय कुमार ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
शिक्षण संस्थाओं में निजी आयोजन पर शासन ने रोक लगा रखी है। बीएसए राजीव रंजन मिश्र का कहना है कि किसी भी शिक्षण संस्था में निजी आयोजन की अनुमति नहीं है। छपरौली विकास खंड के प्राथमिक स्कूल ककड़ीपुर में मंगलवार को नियम ताक पर रखकर बरात ठहराई गई थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसका संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने बीईओ छपरौली अजय कुमार से मामले की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक स्कूल में विवाह समारोह नहीं कराया जा सकता। वह इस मामले की स्कूल में पहुंचकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
कमरों में पढ़ाई, रात में ठहरी बरात
रमाला। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र पाल सिंह का कहना है कि कमरों में पढ़ाई कराई गई। स्कूल की छुट्टी नहीं की गई थी। वह मौजूद रहे। विवाह समारोह रात का था। रात के समय ही यहां पर बरात ठहरी थी।