{"_id":"6447b73b3f0f9f24fc05f879","slug":"bled-trainee-forced-to-leave-studies-due-to-non-availability-of-scholarship-baghpat-news-c-28-1-bag1001-681-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रवृत्ति नहीं मिलने से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर बीएलएड के प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रवृत्ति नहीं मिलने से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर बीएलएड के प्रशिक्षु
Wed, 26 Apr 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति को लेकरबागपत विकास भवन पहुंचे प्रशिक्षु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरूरपुरकलां गांव स्थित योगीनाथ डिग्री काॅलेज में बीएलएड करने वाले प्रशिक्षुओं को पिछले तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली। जिस कारण प्रशिक्षु पढ़ाई अधूरी छोड़ने को मजबूर हो गए है। उधर मंगलवार को प्रशिक्षुओं ने विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों से छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की।
विकास भवन पहुंचे योगीनाथ डिग्री काॅलेज में बीएलएड के चतुर्थ वर्ष की प्रशिक्षु तनु शर्मा, अंशु शर्मा समेत अन्य ने बताया कि सरकारी की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति से काॅलेज के अधिकांश प्रशिक्षु वंचित हैं। जो हर साल आवेदन करते है, लेकिन उन्हें छात्रवृत्ति नहीं दिलाई गई। छात्रवृत्ति के लिए प्रशिक्षुओं ने कई बार विकास भवन के चक्कर भी लगाए। उन्होंने बताया कि सालभर में एक छात्र को 35 हजार रुपये फीस जमा करनी पड़ती है और 32 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि काॅलेज प्रशासन लगातार फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वे बीएलएड की पढ़ाई अधूरी छोड़ने को मजबूर होंगे। मांग करने वालों में अदिति, प्रिया, सलोनी, निखिल, शैली देशवाल आदि मौजूद रहे।
वर्जन
-कालेज में संचालित बीएलएड और बीटीसी कक्षा के सभी प्रशिक्षुओं के छात्रवृत्ति फार्म काॅलेज और विभाग की तरफ से मुख्यालय को भिजवा दिए गए हैं। छात्रवृत्ति लखनऊ से ही भेजी जाती है। - प्रवीण कुुमार प्राचार्य
विज्ञापन
-- -
वर्जन
- शासन से पहले मान्यता प्राप्त काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। उसके बाद अन्य काॅलेजों को दी जाती है। जिले से सभी छात्र-छात्राओं का डाटा लखनऊ भेज दिया गया था, वहीं से ही छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई। -एमएल व्यास, सीडीओ।