{"_id":"609585588ebc3ef6413b1532","slug":"black-marketing-stating-lack-of-goods-baraut-news-mrt5373338180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान की कमी बताकर कर दुकानदार कर रहे कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान की कमी बताकर कर दुकानदार कर रहे कालाबाजारी
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर समेत आसपास के बाजारों में खाद्य सामग्री से लेकर अन्य सामानों की कमी बताकर दुकानदार निर्धारित से मूल्य अधिक पर सामान बेच रहे हैं। जिला प्रशासन का शिकायत के बावजूद बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इसके चलते कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रमजान के साथ शादी विवाह का समय चल रहा है। बाजारों में खरीददारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, व्यापारी वर्ग कोरोना कर्फ्यू में दुकान बंदी दिखाकर नाजायज फायदा उठा रहे हैं। कपड़े, किराना, घी, चीनी समेत खाने-पीने से सामान के दाम बढ़ा दिए हैं। इस कारण लुके छिपे तरीके से ग्राहकों को दुकान के अंदर कर लिया जाता है। कुछ दुकानदार चोरी-छिपे दुकान खोलकर सामान बेच रहे हैं। न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टिंग का पालन कर रहे हैं। डेयरी पर बिकने वाले दूध, पनीर, मावा समेत खाद्य पदार्थ विभाग की मिलीभगत से मिलावट के साथ ऊंचे दामों पर बिक रहा है।
वहीं, एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि डीएम के आदेश पर गठित पांच सदस्य टीम शिकायत मिलने पर छापा मारकर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद यदि कोई दुकानदार नहीं मान रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद