{"_id":"62435314d09fa26d72652e98","slug":"bku-workers-made-toll-free-kahkra-news-mrt5823781155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराकर मवीकलां टोल पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराकर मवीकलां टोल पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
खेकड़ा के मवीकला टोल को फ्री कराकर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा (बागपत)। सरकार की वादा खिलाफी, मुजफफरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं से प्रशासन की बदसलूकी तथा किसान नेता राकेश टिकैत को मिल रही धमकियों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ईपीई के मवीकलां टोल को फ्री कराकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता दोपहर में इकटठा होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के मवीकलां टोल पर पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने टोल से गुजरने वाले सभी वाहनों को फ्री करा दिया। उनका कहना था कि सरकार ने दिल्ली में दिया गया धरना उठाने से पूर्व किसानों की सभी मांग माने जाने के लिए वादे किए थे। सरकार ने अभी तक वादे पूरे नहीं किए हैं। सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। आए दिन किसानों का दमन किया जा रहा है। उनसे बदसलूकी की जा रही है। उनके नेता राकेश टिकैत को फोन पर धमकी दी जा रही है। सभी बातों की जानकारी होने के बावजूद सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। देश भर के सभी केंद्र टोल फ्री कराए जाएंगे। इस दौरान भाकियू जिला प्रभारी विनोद कुमार, रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, खाप चौधरी जितेन्द्र धामा, धर्मपाल सिंह, लाला पहलवान, हिम्मत सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।