फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU workers demonstrated against inflation

महंगाई को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jul 2021 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
BKU workers demonstrated against inflation
अग्रवाल मंडी टटीरी। बढ़ती महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार कस्बे में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने साइकिल पर रसोई गैस सिलिंडर व पेट्रोल की केन रखकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन युवा के जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल, सब्जी आदि सभी वस्तुओं के भाव आसमान को छू रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। आम आदमी पूरी तरह से परेशान है। प्रदर्शन में अयूब, विकास मानव, धर्मपाल, ताहिर, निसार अहमद, अश्वनी, मो. तकी, संतोष, उमेश, कुसुम, पूनम, कविता, कमलेश, पूजा, विमलेश आदि सहित काफी संख्या में महिला व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed