फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU Leader’s Wife Dies After Snake Bite; Family Alleges Overdose at Hospital

भाकियू नेता की पत्नी की मौत: सांप के काटने के बाद इलाज पर विवाद, परिजनों ने ओवरडोज का आरोप लगाया

Wed, 05 Nov 2025 04:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Nov 2025 04:11 PM IST
सार

बागपत में भाकियू नेता प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा की सांप के काटने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल पर एंटी स्नेक वेनम की ओवरडोज देने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया है। मामले की जांच की मांग उठी है।

विज्ञापन
BKU Leader’s Wife Dies After Snake Bite; Family Alleges Overdose at Hospital
सर्पदंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा की मंगलवार रात सांप के काटने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और किसानों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। मामला रात से लेकर तड़के तीन बजे तक तनावपूर्ण बना रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रदीप धामा की पत्नी वर्षा को देर रात घर पर सांप ने डस लिया था। परिजन उन्हें तुरंत बागपत सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वर्षा की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद के इमाम ने बीवी को शॉपिंग के बहाने बुलाया... फिर साथी संग इसलिए मारा; शहजाद ने ऑनलाइन किया था निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की ओवरडोज दी, जिसकी वजह से वर्षा की मृत्यु हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सूचना के बावजूद अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। परिजनों और किसानों ने शव अस्पताल में ही रखकर धरना शुरू कर दिया और प्रशासन से जांच की मांग की।

वहीं, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. विक्रांत चौबे का कहना है कि वर्षा को सांप ने काटा था और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई है। दवाई की ओवरडोज देने का आरोप गलत है।

मामले में परिजनों ने जांच की मांग की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed