फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU leader accused of demanding 50 thousand on mining officer

भाकियू नेता का खनन अधिकारी पर 50 हजार मांगने का आरोप

Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
BKU leader accused of demanding 50 thousand on mining officer
खनन अधिकारी का भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष पर कई जगह अवैध खनन करने पर कार्रवाई के डर से शिकायत का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष नीटू उर्फ बोक्का ने जिला खनन अधिकारी पर पचास हजार रुपये प्रतिमाह मांगने का आरोप लगाया। उसने एडीएम को इसकी शिकायत सौंपी है। उधर, खनन अधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर जेसीबी व ट्रक से अवैध मिट्टी खनन करने का आरोप लगाया है। कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए शिकायत करने की बात कही है।

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष नीटू उर्फ बोक्का ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ट्रैक्टर, ट्रक को ईंट, कूड़ा, कचरा व अन्य सामान ढुलाई में इस्तेमाल करता है। आरोप है कि खनन अधिकारी हवलदार सिंह यादव उससे पचास हजार रुपये प्रतिमाह की मांग करते है। रुपये नहीं देने पर वाहनों को सड़क पर नहीं चलने देने की धमकी देते है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, खनन अधिकारी हवलदार सिंह यादव का कहना है कि भाकियू तोमर का जिलाध्यक्ष नीटू अपनी जेसीबी व ट्रक से अवैध मिट्टी खनन करता है और इसकी शिकायत पर तहसील के अधिकारियों ने खुद भी सरूरपुर में छापा मारा था। उस मामले में जांच रिपोर्ट तैयार कराई गई है और उसमें कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed