फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP working against people: Pradeep Narwal

जनविरोधी काम कर रही भाजपा : प्रदीप नरवाल

Fri, 19 Jan 2024 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
BJP working against people: Pradeep Narwal
-जनसंवाद कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत बनाने व लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग शुक्रवार को कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमेें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने व लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पश्चिमी जोन के प्रभारी प्रदीप नरवाल, प्रदेश महामंत्री अहमद हमीद, प्रदेश सचिव अब्दुल आरिफ, पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर व निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदीप नरवाल ने कहा कि भाजपा जनविरोधी काम कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वहीं किसानों को बकाया गन्ना भुगतान व फसलों का उचित मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश महामंत्री अहमद हमीद ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों पर जीएसटी समेत अनेक टैक्स थोपकर उन्हें परेशान करने का काम किया है। मंहगाई चरम पर है। सामाजिक मुददों पर आवाज उठाने वालों पर भाजपा कार्रवाई कराकर उनका मुंह बंद करने का काम कर रही है, यह बर्दास्त नहीं होगा। कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितेषी पार्टी है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदीप नरवाल व अब्दुल आरिफ समेत अन्य पदाधिकारी बावली रोड पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष डा़ यूनुस चौधरी, शहरध्यक्ष राकेश शर्मा, यशवीर तोमर, रामबीर, दीपक प्रधान समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed