फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP's Yogesh, RLD's Ajay, Congress's Anil, BSP's Ankit and 25 filed nominations.

भाजपा के योगेश, रालोद के अजय, कांग्रेस के अनिल, बसपा के अंकित समेत 25 ने किया नामांकन

Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP's Yogesh, RLD's Ajay, Congress's Anil, BSP's Ankit and 25 filed nominations.
बागपत। विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के बीच 25 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इनमें भाजपा, रालोद, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अब नामांकन सीमा खत्म होने के बाद बागपत विधानसभा सीट पर 17, बड़ौत पर 13 और छपरौली पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि अभी नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी और इसके बाद ही प्रत्याशी फाइनल होंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन था। कलक्ट्रेट में नामांकन करने भाजपा से योगेश धामा, कांग्रेस से अनिल देव त्यागी, निर्दलीय महाराज सिंह ने दो सेट, निर्दलीय रेनू धामा, इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी के विनोद कुमार, सेक्युलर इंकलाब पार्टी से प्रमोद कुमार गोस्वामी, भारतीय वीर दल से मोहित कुमार, निर्दलीय विनय कसाना ने बागपत सीट के लिए नामांकन किया। बड़ौत सीट से बसपा से अंकित शर्मा, लोग पार्टी से बबलू शर्मा, इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी के संजय, कांग्रेस से राहुल कुमार, निर्दलीय पंकज कुमार, विकासशील पार्टी से यशवीर, बहुजन शक्ति पार्टी से सोहनवीर, निर्दलीय रेणूबाला ने नामांकन किया। जबकि छपरौली से रालोद के डॉ. अजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब इन सभी के नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी होनी है। उसके बाद बाकी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगेे।
विज्ञापन

--
डीएम व एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज जादौन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सभी की चेकिंग करने के साथ ही नियमों का पालन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बागपत विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
योगेश धामा भाजपा
नवाब अहमद हमीद रालोद-सपा
अरुण कसाना बसपा
अनिल देव त्यागी कांग्रेस
नवीन गुर्जर आप
राशिद पीस पार्टी
महाराज सिंह निर्दलीय
रेनू धामा निर्दलीय
विनोद कुमार इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी
प्रमोद कुमार गोस्वामी सेक्युलर इंकलाब पार्टी
मोहित भारतीय वीर दल
विनय कसाना निर्दलीय
नोट: इस सीट पर 17 नामांकन आए हैं, जिनमें प्रत्याशी के दो-दो व कवरिंग नामांकन भी शामिल हैं।
बड़ौत विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
केपी मलिक भाजपा
जयवीर तोमर रालोद-सपा
अंकित शर्मा बसपा
राहुल कश्यप कांग्रेस
सुधीर शर्मा आप
राजवीर सिंह सर्वजन लोकशक्ति पार्टी
बबलू शर्मा लोग पार्टी
संजय इंडियन नेशनल एलांयस पार्टी
पंकज कुमार निर्दलीय
यशवीर विकासशील इंसान पार्टी
सोहनवीर बहुजन शक्ति पार्टी
रेणुबाला निर्दलीय
नोट: इस सीट 13 नामांकन आए हैं, जिनमें प्रत्याशी के दो-दो व कवरिंग नामांकन भी शामिल हैं।
छपरौली विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी
सहेंद्र सिंह रमाला भाजपा
प्रो. अजय कुमार रालोद-सपा
साहिक बसपा
मोहम्मद यूनुस कांग्रेस
राजेंद्र खोखर आप
कप्तान अखिल भारतीय लोकदल
नरेश भारतीय तारक समाज पार्टी
सतवीर विकासशील इंसान पार्टी
अनीस एआईआईएम
चंद्रपाल इंडियन नेशनलिस्ट एलांयस पार्टी
अजय कुमार निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed