फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP's KP Malik fills the form

भाजपा के केपी मलिक ने किया नामांकन, 14 खरीदकर ले गए

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's KP Malik fills the form
बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तीसरे दिन केवल एक नामांकन बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक ने किया। जबकि कलक्ट्रेट से 14 नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि लेकर गए। जिनमें भाजपा व रालोद के नेता भी शामिल हैं। जहां मंगलवार को कई प्रत्याशी नामांकन करेंगे। वहीं, कई भाजपा व रालोद नेता बुधवार को पर्चे भरेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में तीसरे दिन सोमवार को बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक अपने प्रस्तावक व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर के साथ नामांकन करने पहुंचे। इनके अतिरिक्त अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। तीनों विधानसभा सीटों से 14 प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि नामांकन फार्म जरूर लेकर गए हैं। इनमें छपरौली विधानसभा सीट के लिए पांच, बड़ौत सीट के लिए चार व बागपत सीट के लिए पांच हैं। इनमें कई बड़ी पार्टियों के नेताओं के नाम से नामांकन पत्र लिए गए हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि प्रत्याशी मंगलवार या बुधवार को नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल व पुलिस ने पैदल मार्च निकाला
चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस ने कई गांवों तथा कस्बों में पैदल मार्च निकाला। जहां लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई वहीं, किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में फोन करके दे सकते हैं जानकारी
विधानसभा चुनाव के लिए शिकायत प्रकोष्ठ एवं कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 के साथ ही 0121-2222870 पर कॉल करके चुनाव संबंधित कोई भी जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed