{"_id":"64ee432aa100e5348b0afeb4","slug":"bjp-leaders-daughter-returning-home-from-school-molested-handed-over-love-letter-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2374-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूल से घर लौट रही भाजपा नेता की बेटी से छेड़खानी, लव लेटर थमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूल से घर लौट रही भाजपा नेता की बेटी से छेड़खानी, लव लेटर थमाया
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के एक स्कूल से पढ़कर घर लौट रही कक्षा आठ की छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की और छात्रा को लव लेटर थमा दिया। इस दौरान छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने छात्रा व उसके भाई को धमकाया और बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।
नगर की एक काॅलोनी निवासी छात्रा नगर में ही स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। जब छात्रा स्कूल से घर लौटती है, तभी लुहारी गांव निवासी बाइक सवार दो युवक उसका पीछा करते और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। 26 अगस्त को छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार आरोपी युवक आए और छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए उसे लव लेटर थमा दिया। आरोपियों ने छात्रा पर दोनों युवकों से रोजाना फोन पर बातचीत करने का दबाव बनाया। इस दौरान छात्रा के भाई ने विरेाध किया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा एक भाजपा नेता की बेटी है। पिता की तहरीर पर लुहारी गांव निवासी रजत उर्फ ध्रुव और शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में रजत उर्फ ध्रुव को जेल भेजा जा चुका है, जबकि शिवम अभी फरार है।