फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP launched cleanliness drive in all three assemblies

भाजपा ने तीनों विधानसभाओं में चलाया सफाई अभियान

Sat, 04 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP launched cleanliness drive in all three assemblies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भाजपा के बाहरी गतिविधि अभियान के अंतर्गत शनिवार को अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तीनों विधानसभाओं में सफाई अभियान चलाया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मोर्चा के बागपत विधान सभा संयोजक सतेंद्र मौर्य और सहसंयोजक सुनील गौतम ने सिसाना गांव में संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में सफाई की। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रामफल के अलावा कंवरपाल, अलीशेर, मेगराज, मनोज कुमार, राजकुमार, जगन सिंह, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। बड़ौत विधान सभा में कार्यक्रम संयोजक रामकुमार व सहसंयोजक के साथ कार्यकर्ताआें ने वाल्मीकि मंदिर मेहर पट्टी में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर जिला संयोजक विनोद कुमार, कमल कुमार, राहुल कुमार, नीरज, अमित, कपिल, राहुल गहलौत मौजूद रहे। उधर, छपरौली विधानसभा के कंडेरा गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलामंत्री विनोद कुमार, सतेंद्र मौर्य, सुनील गौतम, रोशनलाल, अमरपाल, राजपाल, अंकुश, जगन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने की टूटी सड़कों की समस्या का निस्तारण कराने की मांग
चांदीनगर। पूर्व मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ मेराजुद्दीन अहमद ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेज कर बताया कि रटौल की जर्जर सड़कों पर जलभराव की समस्या है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed