फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government making lewd jokes with farmers: Dheeraj

किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही भाजपा सरकार: धीरज

Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP government making lewd jokes with farmers: Dheeraj
किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही भाजपा सरकार: धीरज
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। सिरसलगढ़ गांव में मंगलवार को रालोद की सभा आयोजित हुई। जिसमें केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर आक्रोश जताया गया। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने व 19 सितंबर को स्व. चौधरी अजीत सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी में पहुंचने का आह्वान किया गया।

सभा में रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार फसलों के दाम बढ़ाने के नाम पर किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। गेहूं पर 40 रुपये बढ़ाकर किसानों को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। खाद, बीज, लागत के अनुसार गेंहू पर 2000 रुपये बढ़ना चाहिए था। जयंत चौधरी गरीब किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे है। उन्होंने आगामी गन्ना सत्र में गन्ना का भाव 400 रुपये प्रति कुंतल किए जाने, बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर राजू तोमर सिरसली ने कहा छपरौली में 19 सितंबर को स्व. चौ. अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा ऐतिहासिक होगी। रालोद कार्यकर्ताओं ने सिरसलगढ़, रहतना, गल्हैता आदि गांव में भी बैठक कर श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। अध्यक्षता श्रीपाल धामा ने व संचालन आदित्य सौलंकी ने किया। इस अवसर पप्पू मुखिया, अनिल उज्ज्वल, प्रवेश, बिट्टू शर्मा, योगेशपाल तोमर, जसवीर पंवार, प्रवीण वालिया, रविंद्र हट्टी, भोपाल, सुनील धामा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed