फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government is against every section: Dheeraj

भाजपा सरकार हर वर्ग की विरोधी: धीरज उज्जवल

Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP government is against every section: Dheeraj
हेवा में सभा करके बड़ौत में 30 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली में पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हेवा गांव में बुधवार को रालोद की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार केवल पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। धीरज उज्ज्वल ने 30 अक्तूबर को बड़ौत में होने वाली रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

धीरज उज्ज्वल ने कहा कि 2022 में रालोद गठबंधन की सरकार बनने पर किसान, युवा व आम जनता के हित में कार्य किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिह तेवतिया ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके आई भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। यह सरकार हर वर्ग की विरोधी है। सभा की अध्यक्षता मलखान सिह ने की व संचालन साहब सिंह ने किया। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, ऋृषि प्रधान, विजेंद्र, विकास, राधेश्याम, अख्तर, अयूब, महक सिंह, प्रदीप शर्मा, अमित, नरेश, चंद्रपाल फौजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed