फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government has given full respect to scheduled castes: Nirmal

भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया : निर्मल

Thu, 30 Dec 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP government has given full respect to scheduled castes: Nirmal
भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन हुआ। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, संत कबीर, बाल्मीकि आदि महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश आगे बढ़ रहा है। मुफ्त राशन, रोजगार, छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का काम सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया।

उन्होंने कहा पूर्व सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हुआ। सपा सरकार में ही एससी-एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया। कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को गिनाया। सम्मेलन का संचालन पुष्पेंद्र डोला ने किया। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य अमित, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिंह, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, जिला मंत्री दीपक भारती, गुलबीर सिंह कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed