फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP engaged in filling treasury before elections, target of 25 lakhs for Baghpat

Baghpat News: चुनाव से पहले खजाना भरने में जुटी भाजपा, बागपत को 25 लाख का लक्ष्य

Sat, 08 Apr 2023 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Apr 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
BJP engaged in filling treasury before elections, target of 25 lakhs for Baghpat
- भाजपा ने सांसद, मंत्री, विधायक समेत निकाय चुनाव के दावेदारों के लिए तय किया लक्ष्य, सभी की पर्ची काटी जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लोकसभा व निकाय चुनाव से पहले भाजपा अपना खजाना भरने में जुटी है। जिसके लिए बागपत का करीब 25 लाख रुपये का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सांसद, मंत्री, विधायक समेत निकाय चुनाव के दावेदारों व पदाधिकारियों का सहयोग राशि के लिए लक्ष्य तय किया गया है।
निकाय चुनाव जल्द होने वाले हैं तो लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में होने तय हैं। इससे पहले भाजपा ने खजाना भरने के लिए सहयोग राशि एकत्र करनी शुरू कर दी है। इसके लिए भी जनप्रतिनिधियों से लेकर टिकट के दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों की रसीद काटनी शुरू कर दी गई है। सांसद और मंत्री के लिए दस लाख रुपये व एक महीने का वेतन, विधायक के लिए पांच लाख रुपये व एक महीने का वेतन तय किया गया है। जबकि पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों के लिए कम से कम 21 हजार रुपये सहयोग राशि के रूप में तय किए गए हैं।
विज्ञापन

बागपत के लिए 25 लाख रुपये का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें करीब दस लाख रुपये अभी तक जमा हो चुके हैं। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि संगठन को चलाने के लिए सहयोग राशि ली जाती है। इसके लिए किसी पर दबाव नहीं है और केंद्रीय स्तर से यह प्रक्रिया होती है। जिले का लक्ष्य 25 लाख रुपये तय किया गया है और अपनी इच्छा के अनुसार सभी सहयोग राशि जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed