फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP, Congress and all of you candidates are crorepatis

भाजपा, कांग्रेस व आप सभी के प्रत्याशी करोड़पति

Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP, Congress and all of you candidates are crorepatis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन करने वाले भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सभी के प्रत्याशी करोड़पति हैं। उनके पास लाखों रुपये नकद हैं तो करोड़ों की जमीन हैं। वहीं, केवल कांग्रेस प्रत्याशी पर छपरौली थाने में एक मामला दर्ज है।
भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला पर करोड़ों की संपत्ति
छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास नकद राशि 42 हजार 600 रुपये, बैंक खाते में 74 लाख 75 हजार 251, 625 ग्राम सोना, गाड़ी, कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ 16 लाख, अन्य करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं। पत्नी पर नकद राशि 29 हजार 500, खाते में 23 लाख 73 हजार 331 रुपये, 1065 ग्राम सोना, कृषि भूमि चार करोड़ 29 लाख 35 हजार, अन्य करोड़ों की प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन

आप प्रत्याशियों पर भी करोड़ों की संपत्ति
आम आदमी पार्टी के बागपत से प्रत्याशी नवीन गुर्जर के पास नकद राशि एक लाख 33 हजार 772, खाते में सात लाख, एक गाड़ी, 80 ग्राम सोना, ढाई करोड़ की संपत्ति, साढ़े चार लाख का ऋण है। उनकी पत्नी के पास पास नकद 28 हजार, खाते में 17 हजार, दो गाड़ी, 100 ग्राम सोना, पत्नी पर कार लोन दर्शाया गया है। वहीं, छपरौली से प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने नकद 51 हजार, खाते में पांच लाख, एक वाहन, लाखों की कृषि भूमि शपथ पत्र में दर्शाई है। बड़ौत से प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने नकद 70 हजार, खाते में पौने दो लाख, दो वाहन, 25 ग्राम सोना, लाखों रुपये की कृषि भूमि, प्लाट बताया है। पत्नी पर नकद 60 हजार, खाते में एक लाख, 10 ग्राम सोना, एक किलो चांदी, लाखों रुपये के प्लाट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली के कांग्रेस प्रत्याशी भी करोड़पति
छपरौली से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद यूनुस ने शपथ पत्र में बताया कि उन पर नकद पांच लाख, बैंक खाते में एक लाख, एक वाहन, सौ ग्राम सोना, कृषि 24 करोड़ 68 लाख की जमीन, करीब छह करोड़ के प्लाट, मकान हैं। उनके पुत्रों व पत्नी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed