फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP city president of Khekra dies of fever

खेकड़ा के भाजपा नगर अध्यक्ष की बुखार से मौत

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP city president of Khekra dies of fever
फोटखेकड़ा। भाजपा के खेकड़ा नगर अध्यक्ष की बुखार से मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों, नगरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला निवासी भाजपा के खेकड़ा नगर अध्यक्ष अश्विनी प्रभाकर को चार दिन पूर्व उन्हें बुखार आया था। परिजन उनका उपचार नगर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां करा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनो में कोहराम मच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में पैतृक गांव बरवाला में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित सीताराम मंदिर में शोक सभा का आयोजन कर प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान सुशीला सिंघल, जुगमंदर दास जैन, पुष्पेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, राजू पांचाल, मनोज धामा, दीपक शर्मा, नितिन सिंघल, विशाल शर्मा, आशु शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

निधन पर जताया शोक
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें अश्वनी प्रभाकर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपना कर्मठ सिपाही खोया है। जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिता खोखर, विजयश्री, जसवीर सोलंकी, कुलदीप भारद्वाज, ओमबीर धामा, पवन शर्मा आदि ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed