फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP candidates lost in Baghpat and Chhaprauli blocks

बागपत और छपरौली ब्लॉक में हारे भाजपा प्रत्याशी

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates lost in Baghpat and Chhaprauli blocks
ब्लॉक प्रमुख चुनाव
विज्ञापन

- पिलाना ब्लॉक में निर्दलीय अनीश यादव ने लगाई हैट्रिक
- तीनों ब्लॉकों के बाहर रही हंगामे की स्थिति, पुलिस ने लाठी फटकारी
- बिनौली, बड़ौत और खेकड़ा ब्लॉक में हो चुके निर्विरोध चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में तीन ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव शनिवार को छिटपुट हंगामों के बीच संपन्न हो गया। बागपत ब्लॉक में निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता ने भाजपा प्रत्याशी मीनू को हरा दिया। छपरौली में रालोद प्रत्याशी व पूर्व प्रमुख अंशु ने भाजपा उम्मीदवार कमलेश को करारी शिकस्त दी। पिलाना में अनीश यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई। प्रेक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह ने तीनों ब्लॉकों का दौरा कर मतदान का जायजा लिया। ब्लॉक मुख्यालयों के बाहर जमा भीड़ को बार-बार खदेड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाया।
तीनों ब्लॉक मुख्यालयों के बाहर सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। हंगामे और किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते तीनों ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही पुलिस और पीएसी के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। 11 बजे मतदान का समय था। इससे पहले ही हंगामे होने लगे। पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। भीड़ को खदेड़ने के लिए कई बार पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। इसके बावजूद भी कड़ी धूप में प्रत्याशियों के समर्थक ब्लॉक मुख्यालयों के बाहर जमे रहे। मतदाताओं को ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर पूरी तफ्तीश करने के बाद ही भीतर प्रवेश करने दिया गया। तीन बजे मतदान समाप्त हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

सबसे पहले छपरौली ब्लॉक प्रमुख का नतीजा आया। यहां रालोद प्रत्याशी व पूर्व प्रमुख अंशु को 44 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलेश देवी को महज 21 वोट प्राप्त हुए। अंशु ने 23 वोटों से जीत दर्ज की। इसके बाद बागपत ब्लॉक का परिणाम आया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता देवी को 46 वोट मिले। भाजपा की मीनू 37 वोट प्राप्त कर नौ वोटों से हार गईं। पिलाना में कांटे का मुकाबला रहा। यहां अनीश यादव लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज रहे। उन्हें 42 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अभयवीर यादव को 39 वोट मिले। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक
प्रत्याशी वोट मिले
सुनीता निर्दलीय 46
मीनू भाजपा 37
छपरौली ब्लॉक
प्रत्याशी वोट मिले
अंशु रालोद 44
कमलेश भाजपा 21
पिलाना ब्लॉक
प्रत्याशी वोट मिले
अनीश यादव निर्दलीय 42
अभयवीर यादव निर्दलीय 39
बड़ौत ब्लॉक
अनिता तोमर भाजपा निर्विरोध निर्वाचित
बिनौली ब्लॉक
कुलदीप उर्फ चीकू भाजपा निर्विरोध निर्वाचित
खेकड़ा ब्लॉक
रश्मि धामा भाजपा निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed